28 मार्च 2015 - 13:35
इराक़ ने यमन की संप्रभुता का सम्मान किये जाना पर बल दिया।

इराक़ी प्रधानमंत्री ने कहा है कि यमन की संप्रभुता और राष्ट्रीय अखंडता का सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा यमन में हस्तक्षेप नहीं किया जाना चाहिये।

अहलेबैत अ समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार इराक़ी प्रधानमंत्री ने कहा है कि यमन की संप्रभुता और राष्ट्रीय अखंडता का सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा यमन में हस्तक्षेप नहीं किया जाना चाहिये। इराकी प्रधानमंत्री ने विश्व समुदाय से भी अपील की है कि यमन की संप्रभुता व राष्ट्रीय अखंडता की सुरक्षा, उसकी संप्रभुता का सम्मान सुनिश्चित करने और यमन की जनता की मदद करने के लिए प्रभावी क़दम उठायें।
हैदर एबादी ने यमन में विदेशी हस्तक्षेप के बारे में चेतावनी देते हुए कहा कि यमन में हस्तक्षेप से संकट में बढ़ोत्तरी आने के अलावा कोई नतीजा नहीं निकलेगा। उन्होंने कहा कि यमन के सभी समूहों से अपील करता हूं कि देश को बाहरी हस्तक्षेप से बचाने के प्रयास करें क्योंकि बाहरी हस्तक्षेप से केवल संकट में बढ़ोत्तरी ही आएगी। इराकी प्रधानमंत्री ने क्षेत्र और दुनिया के देशों से मांग की कि यमन की अखंडता का सम्मान करते हुए यमन के राष्ट्र को मदद पहुंचाई जाये ताकि वह अपनी समस्याओं को हल करने में कामयाब हो सके।